वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
डॉ. सरोज मंडल को चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी असाधारण सेवाओं के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है
कोलकाता। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित पद्म पुरस्कारों में इस वर्ष भी पश्चिम बंगाल की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिली है। साहित्य, संस्कृति, कला और चिकित्सा जैसे विविध क्षेत्रों में अपना जीवन समर्पित करने वाली बंगाल की 11 शख्सियतों को इस साल पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। हालांकि, इस वर्ष पद्म विभूषण और पद्म भूषण श्रेणियों में राज्य से किसी नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पद्मश्री विजेताओं की सूची में बंगाल का प्रतिनिधित्व काफी सशक्त रहा है। इस वर्ष की सूची में सबसे चमकता नाम बांग्ला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रसेनजीत चट्टोपाध्याय का है। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में बंगाल की बौद्धिक परंपरा को आगे बढ़ाने वाले कई नामों को इस वर्ष मान्यता मिली है।
अशोक कुमार हालदार, गंभीर सिंह इयनजोन, महेंद्रनाथ राय और रविलाल टुडू को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री प्रदान किया गया है। प्रसिद्ध तबला वादक कुमार बोस और प्रख्यात संतूर वादक तरुण भट्टाचार्य का नाम भी इस सूची में शामिल है। साथ ही ज्योतिष देवनाथ और तृप्ति मुखोपाध्याय को भी कला श्रेणी में सम्मानित किया गया है। कला के क्षेत्र में हरिमाधव मुखोपाध्याय को मरणोपरांत पद्मश्री देने की घोषणा की गई है। डॉ. सरोज मंडल को चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी असाधारण सेवाओं के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।